{"_id":"5bf59a2abdec22694a53d6b2","slug":"15428224909-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने पंचायत कर दफ्तरों में गन्ना भरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने पंचायत कर दफ्तरों में गन्ना भरने की दी चेतावनी
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने पंचायत कर दफ्तरों में गन्ना भरने की दी चेतावनी
स्याना। गन्ना बांड चालू होने के बाद भी किसानों को गन्ना पर्ची न मिलने पर भाकियू ने कड़ा एतराज जताया है। भाकियू ने 25 नवंबर को गन्ना विकास परिषद व गन्ना समिति कार्यालय में गन्ना भर दिए जाने की चेतावनी दी है। बुद्धवार को भाकियू के जिला प्रभारी तेजवीर सिंह के कैंप कार्यालय पर किसानों की आपात पंचायत हुई।
भाकियू के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि गन्ना विकास परिषद व सहकारी गन्ना समिति द्वारा किसानों को गन्ना पर्ची वितरण व्यवस्था में सहयोग न करके परेशान किया जा रहा है। बांड चालू होने के बाद भी किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल पा रही है। भाकि यू के जिला प्रभारी तेजवीर सिंह ने कहा कि किसान पहले ही गन्ना भुगतान न मिलने से परेशान हैं। इसी के साथ-साथ इस वर्ष पर्ची वितरण में धांधली हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह व भाकियू के स्याना नगर अध्यक्ष योगी राघव ने कहा कि पूर्व में भाकियू द्वारा गन्ना विकास परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके अपना रोष जताया था। जिस पर डीसीओ व अन्य अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली। प्रांतीय सचिव कैप्टन बिशन सिंह सिरोही व जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी ने भी किसानों को गन्ना पर्ची न मिलने पर कड़ा ऐतराज जताया व इस मुद्दे पर संघर्ष करने की बात कही। पंचायत का संचालन योगी राघव ने किया।