{"_id":"5bf460d7bdec2242912061b9","slug":"154274227916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा देने पहुंचे अज्ञात सॉल्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा देने पहुंचे अज्ञात सॉल्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। कोतवाली देहात में टीईटी परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर के खिलाफ उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीईटी परीक्षा के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक अमित सिंह ने तहरीर में बताया था कि रविवार को नेशनल हाईवे स्थित एक स्कूल में यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान एक अज्ञात युवक दूसरे अभ्यर्थी भूपेंद्र यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। जांच के दौरान अज्ञात युवक को पकड़ लिया गया। जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तभी आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में आरोपी की तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर अज्ञात सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभ्यर्थी भूपेंद्र यादव की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। संबंधित अभ्यर्थी से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।