फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   chhath puja 2018 starts from today, chhath parv importance, puja timings and shubh muhurat

छठ पर्व 2018: नहाय-खाय के साथ आज से छठ पर्व शुरू, तैयारियां हुई पूरी

Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 starts from today, chhath parv importance, puja timings and shubh muhurat
प्रतीकात्मक तस्वीर

छठ पर्व की शुरुआत रविवार से हो गई है। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। यह पर्व वलीपुरा स्थित गंग नहर पर श्रद्धा से मनाया जाएगा। जिले में छठ पर्व मनाने वाले लोगों की संख्या अधिक नहीं है। साथ ही जो लोग इस पर्व को मनाते हैं वह जिले में जगह-जगह बसे हुए हैं। जब भी छठ पर्व की शुरुआत होती है तो वह मिलजुल कर इसे श्रद्धा से मनाते हैं। नगर में छठ पर्व का आयोजन छठ पूजा कमेटी के बैनर तले होता है।

विज्ञापन


कमेटी की ओर से गंग नहर पर तैयारी की जाती हैं। कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अजय पासवान, मंत्री कुशेसर यादव, कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव और संयोजक विनीत कुमार झा ने बताया कि छठ पर्व को श्रद्धा और धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। गंग नहर पर लगने वाले मेले के आयोजन की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन से नहर में पानी छुड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने सफाई आदि व्यवस्था करवाने का भरोसा दिया है। शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ होगी। 12 नवंबर को खरना होगा। इस दिन पकवान आदि बनेंगे। 13 नवंबर को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम कोे वलीपुरा गंग नहर में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। पर्व के आखिरी दिन 14 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed