फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Air Quality index cross 400 in Bulandshahr

बुलंदशहर: खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा, देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल

Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Air Quality index cross 400 in Bulandshahr

दिवाली के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी, शासन और जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिलेभर में खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे जिले की हवा जहरीली होती जा रही है। एक्यूआई अधिक होने से बुलंदशहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गया है। शनिवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 440 और पीएम 2.5 करीब 380 मापा गया। इसके बावजूद अफसर और लोग इसमें सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

विज्ञापन


दिवाली की आतिशबाजी और लगातार कूड़ा और पराली जलाने के धुंए से वातावरण में प्रदूषण का स्तर घटने की जगह लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के साथ बुलंदशहर का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इससे सुबह के समय आसमान में स्मॉग की चादर फैली रही। ऐसी ही स्थिति नोएडा और हापुड़ की भी रहीं, सूचकांक में गिरावट होने के बावजूद स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन


वातावरण में सल्फर डाई ऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा लगातार बढ़ना, पर्यावरण को ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी नुकसानदेह है। क्योंकि दोनों ही गैसों की अधिकता वातावरण को नुकसान पहुंचाती है। इस दौरान लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ आंखों में जलन होने के साथ संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस के रोगी करें बचाव
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि स्मॉग के कारण सांस के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। कूड़ा जलाने के कारण वायु में प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है और छोटे-छोटे कण सांस के साथ अंदर चले जाते हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। सांस के मरीजों को कपड़ा से मुंह ढककर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed