फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्रों को देना होगा सुविधाओं का प्रमाणपत्र

बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्रों को देना होगा सुविधाओं का प्रमाणपत्र

Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्रों को देना होगा सुविधाओं का प्रमाणपत्र
बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्रों को देना होगा सुविधाओं का प्रमाणपत्र
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में छह फरवरी 2019 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। बोर्ड की ओर से बनाए गए संभावित 115 परीक्षा केंद्रों की आपत्ति 13 नवंबर तक प्राप्त की जाएगी। अब परीक्षा केंद्रों को सुविधाओं का भी प्रमाणपत्र देना होगा।

बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार शासन ने सख्ती बरती है। समय-समय पर शासन से परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस बार परीक्षा में 77342 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 45186 और इंटर के 32156 परीक्षार्थी हैं। जिले में परीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता वाली परीक्षा समिति का भी गठन हो चुका है। हाल ही में बोर्ड की ओर से संभावित 115 परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड ने आपत्ति मांगी है, जो डीआईओएस कार्यालय में 13 नवंबर तक प्राप्त की जाएंगी। उसके बाद उन्हें बोर्ड को भेजा जाएगा। साथ ही बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि जो संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। उन्हें अब सुविधाओं का प्रमाणपत्र देना होगा। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, कैमरों व वायस रिकार्डिंग की उपलब्धता आदि सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को जिले में नकल रहित करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड से जो भी आदेश प्राप्त हो रहे हैं, उनका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed