फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बैंक में ड्यूटी करता पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड

बैंक में ड्यूटी करता पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड

Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैंक में ड्यूटी करता पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड
बैंक में ड्यूटी करता पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक अवैध तरीके से बैंक में फर्जी होमगार्ड बन ड्यूटी करता पाया गया। इस दौरान उसने बैंक में आने वाले कुछ लोगों से अभद्रता भी की। जिसके बाद आरोपी युवक की जांच होमगार्ड विभाग द्वारा कराई गई। दोषी पाए जाने पर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिला कमांडेंट होमगार्ड मुकेश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उन्हें सूचना मिली थी कि स्याना अड्डे के निकट स्थित एक बैंक में एक युवक फर्जी होमगार्ड बन ड्यूटी कर रहा है। इस बाबत शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक की विभागीय स्तर से जांच कराई गई। जिसमें सामने आया कि उक्त युवक फर्जी तरीके से ड्यूटी कर रहा है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया है। जो कि गलत है। इसके बाद विभागीय स्तर पर आरोपी फर्जी होमगार्ड को दबोच कर नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed