{"_id":"5b804b6842c792462d134585","slug":"153513455815-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेल में कॉर्नर वाच टावर से होगी गतिविधियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेल में कॉर्नर वाच टावर से होगी गतिविधियों की निगरानी
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जेल में कॉर्नर वाच टावर से होगी गतिविधियों की निगरानी
बुलंदशहर। अब जेल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार्नर वाच टावर लगाया जाएगा। इसके लिए शासन ने डीएम और जेल प्रशासन को पत्र लिखते हुए धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही कार्नर वाच टावर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिला कारागार में कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। हालांकि जेल प्रशासन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने का दावा करता रहा है, लेकिन इसके बाद भी जेल में बैन सामग्री पहुंचती रहती है। जेल परिसर को सुरक्षित बनाने और बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद शासन आवश्यक कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में शासन द्वारा अब जिला कारागार में कार्नर वाच टावर लगाने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह तोमर ने डीएम व जेल प्रशासन को आवश्यक आदेश देते हुए 44.06 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही आदेश दिए हैं कि कार्य को समयावधि में पूरा किया जाए।