{"_id":"5b804b6542c79246424d65b3","slug":"15351345548-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए एप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए एप जारी
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए एप जारी
बुलंदशहर। जिले को स्वच्छता के मामले में अव्वल बनाने के लिए अफसर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अफसरों ने अब एक मोबाइल एप्लीकेशन जारी कर बच्चों को जागरूक करने और एप के माध्यम से रेटिंग देने की योजना बनाई है।
जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अफसर लगातार मेहनत कर रहे हैं। हालांकि अफसरों की मेहनत जमीनी है या कागजी इसका पता, स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद ही चल सकेगा। जिले के लोगों से ही रेटिंग प्राप्त करने के लिए अफसरों ने एसएसजी-18 एप जारी किया है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जिले को स्वच्छता के मामले में रेटिंग दे सकता है। इससे जिले को स्वच्छ बनाने में अफसरों को सहयोग मिलेगा। इससे पूर्व केंद्र सरकार की ओर से आई टीम ने शुक्रवार को चार दिवसीय दौरे के दौरान अंतिम दिन गांवों में सर्वे किया। टीम द्वारा रेटिंग जारी करने के बाद ही प्रदेश में जिले की स्थिति का पता चल सकेगा। मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देने के लिए स्कूलों में अध्यापक बच्चों को टिप्स दे रहे हैं। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि लोग भी मोबाइल एप से जिले को रेटिंग दे सकते हैं। इससे जिले को साफ करने में आसानी होगी।