{"_id":"5b7efbab42c792465a6a4fb1","slug":"153504860912-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो साल तक नहीं होगा शहर में सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो साल तक नहीं होगा शहर में सड़कों का निर्माण
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले दो साल तक नहीं होगा शहर में सड़कों का निर्माण
बुलंदशहर। शहरी क्षेत्र में अगले दो सालों तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होगा। शहर में सीवर लाइन बिछाए जाने के चलते सड़क निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगाई गई है। वहीं, दो सालों तक सड़क निर्माण न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेंगी।
शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। शहर में एक एसटीपी व सात मिनी एसटीपी का भी निर्माण कराया जाना है। सीवर लाइन बिछाने के लिए शासन ने दो वर्ष की समयावधि ठेकेदार को दी है। फिलहाल सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा जा रहा है, इसके चलते फिलहाल शहरी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर रोक लगाई है। बड़े पैमाने पर शहर की कालोनियों में सड़कें जर्जर स्थिति में पड़ी हुई हैं। ऐसे में सड़कें जर्जर होने और मरम्मत भी न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के चलते कार्य बाधित हो रहा है। लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने पर सड़क निर्माण कराया जाएगा।