फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कचहरी परिसर में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

कचहरी परिसर में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
कचहरी परिसर में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

खबर का असर
- अमर उजाला ने कचहरी परिसर में लचर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाशित की थी खबर
- एसपी सिटी, एएसपी, नगर व देहात कोतवाली पुलिस ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बागपत जिला जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अमर उजाला ने कचहरी परिसर में लचर सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की। इसके बाद अफसर सक्रिय हुए और कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

सोमवार सुबह बागपत जिला कारागार में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद बुलंदशहर जिला पुलिस जिला कारागार और कचहरी परिसर में सुरक्षा के दावे कर रही थी। पुलिस के इन दावों को परखने के लिए मंगलवार को अमर उजाला ने कचहरी परिसर में अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त नजर आए और बंदी-कैदी अपने परिजनों, रिश्तेदारों आदि से संपर्क करते हुए व उनसे सामान एकत्रित करते कैमरे में कैद हुए थे। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस खबर को ‘कचहरी की सुरक्षा भगवान भरोसे’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर कोतवाली पुलिस, देहात कोतवाली पुलिस समेत एसपी सिटी, एएसपी आदि मौजूद रहे। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि रूटीन चेकिंग अभियान कचहरी परिसर में चलाया गया था। ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा बरती गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed