फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बीएसएनएल का केबल कटने से पीएम और किसानों का नहीं हुआ संवाद

बीएसएनएल का केबल कटने से पीएम और किसानों का नहीं हुआ संवाद

Tue, 10 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का केबल कटने से पीएम और किसानों का नहीं हुआ संवाद
इंटरनेट ठप, किसानों से संवाद नहीं कर पाए पीएम
विज्ञापन

- केबल कटने से कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी की सुविधाएं हुईं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी की सर्वर लाइन कटने से पूरे दिन इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप रही। इसके चलते प्रधानमंत्री की बिजली उपभोक्ताओं के साथ बातचीत नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि अब 12 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी।

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ दो गांवों के चयनित बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत होनी थी। एनआईसी में इंटरनेट सप्लाई करने वाले केबल के कटने के चलते मंगलवार को प्रधानमंत्री और जहांगीराबाद के गांव बांसुरी और सिकंदराबाद के गांव जैतपुर के बिजली उपभोक्ताओं के बीच बातचीत नहीं हो सकी। पावर कॉरपोरेशन एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि अब वीडियो कांफ्रेंसिंग 12 जुलाई को होगी। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर पीयूष चौधरी ने बताया कि सुबह केबल कटने से लाइन ठप हो गई थी। करीब चार बजे लाइन को ठीक करा दिया गया था। बीएसएनएल के जीएम आरबी वर्मा का कहना है कि खुदाई के दौरान केबल कट गया था, जिसे जोड़कर व्यवस्था सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed