{"_id":"5b240e284f1c1bf36e8b81fb","slug":"15290895791-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बुलंदशहर। शासन के निर्देश शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दो दिन बाद पुन: निरीक्षण करने की अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी।
सरकारी चिकित्सालयों में स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने पर शासन ने प्रशासनिक अफसरों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला अस्पताल के लिए शासन ने पूर्व में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल को नामित किया था और अस्पताल का निरीक्षण कर दवाईयों की उपलब्धता से लेकर मरीजों एवं तीमारदार को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करने का आदेश जारी किया था। शासन के आदेश पर शुक्रवार को ओपीडी शुरू होने के समय जिला अस्पताल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की गई, साथ ही अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण भी किया गया है। 18 जून को पुन: निरीक्षण किया जाएगा। बताया कि अस्पताल के निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।