फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब कोषागारों में ई-कुबेर योजना से दूर होंगी समस्याएं

अब कोषागारों में ई-कुबेर योजना से दूर होंगी समस्याएं

Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब कोषागारों में ई-कुबेर योजना से दूर होंगी समस्याएं
अब कोषागारों में ई-कुबेर योजना से दूर होंगी समस्याएं
विज्ञापन


बुलंदशहर। अब कोषागारों में ई-कुबेर योजना से सीधे ही सभी लेनदेन किए जा सकेंगे। इससे पेंशनरों को होने वाली विभिन्न समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही पोर्टल पर पेमेंट को अपलोड करने के लिए समय भी निर्धारित होगा।

प्रदेश के कोषागारों में ई-कुबेर योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। ई-कुबेर नामक पोर्टल से अब कर्मचारियों की समस्याओं में कमी आएगी तो वहीं पेंशनरों को भी काफी सहूलियत होगी। पोर्टल के माध्यम से सभी लेनदेन आरबीआई की अधिकृत वेबसाइट से सीधा किया जा सकेगा। व्यवस्था के अंतर्गत ट्रांजेक्शन फाइल को सीधे डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से आरबीआई के पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा सभी कोषागारों को वाउचर पास करने के बाद अपने लॉग इन आईडी से फाइल को भुगतान के लिए जारी करेंगे। हालांकि मंडल स्तर पर ई-कुबेर योजना का संचालन 11 जुलाई से कर दिया जाएगा, जबकि जिला स्तर पर सितंबर माह से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए प्रमुख सचिव संजीव मित्तल ने अफसरों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed