{"_id":"6aea1d33884d3a3e200cd613","slug":"students-displayed-their-talent-in-painting-and-rangoli-on-diwali-festival-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114928-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिवाली उत्सव पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग और रंगोली में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिवाली उत्सव पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग और रंगोली में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली।
खुर्जा। जंक्शन मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के द्वितीय परिसर में मंगलवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि व खुर्जा की नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल, भाजपा नेता रंजना गौतम, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पेंटिंग बनाई और आकर्षक रंगोलियां सजाईं।
निर्णायक मंडल ने कलाकृतियों का बारीकी से निरीक्षण कर सर्वश्रेष्ठ रंगोली का चयन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल की सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल और मुख्य अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य योगेश बंसल, चंद्रप्रकाश तायल, अजय गर्ग, राकेश आर्य, दीपक गर्ग और अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।