{"_id":"6aea1ce4428a34d8620505c4","slug":"winners-of-the-judo-karate-championship-felicitated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170002-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जूडो-कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जूडो-कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
सिकंदराबाद आर0वी नॉर्थलैंड की विजेता टीम
सिकंदराबाद। जिला जूडो-कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया था।
सोमवार को यमुनापुरम स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। समारोह में खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय को उपविजेता ट्रॉफी भी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, जिला जूडो-कराटे सचिव सत्या सिंह, कोच रिया यादव और प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
वंशिका राणा, उदित, आदित्य और अभिनव शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों को पदक मिले। प्रबंधक नितिन गर्ग ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कोच रिया यादव ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत को दिया।