{"_id":"6aea1a4653126ecdb40bdb3d","slug":"examination-results-for-the-2024-and-2025-mbbs-batches-released-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-169998-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एमबीबीएस बैच 2024 व 2025 का परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एमबीबीएस बैच 2024 व 2025 का परीक्षा परिणाम जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की एक और मिसाल कायम की है। घोषित एमबीबीएस परीक्षा परिणाम में बैच-2024 और बैच-2025 दोनों की टॉप-5 मेरिट सूची में सभी स्थान छात्राओं ने प्राप्त किए हैं। परिणाम जारी होने पर कॉलेज स्टाफ व छात्राओं ने खुशी जताई।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि दोनों बैचों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परिणाम संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की लगन का संयुक्त प्रतिफल है। यह सफलता हमारी छात्राओं के आत्मविश्वास, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
बताया कि 2024 बैच में अन्वी अग्रवाल ने प्रथम, चेष्टा ने द्वितीय, हर्षिता सेठी ने तृतीय, तनुष्का भाटी ने चतुर्थ व फलक निशा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। 2025 बैच में परिधि गुप्ता ने प्रथम, पिहू महेंद्र ने द्वितीय, स्प्रीहा मौर्य ने तृतीय, कीर्ति तोमर ने चतुर्थ व स्वाति सिंह ने पंचम स्थान प्राप्त किया।