{"_id":"5a64ce634f1c1b68268b58f4","slug":"151516555875-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस हुई रद्द,यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस हुई रद्द,यात्री परेशान
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने आगामी आदेश तक रद्द कर दिया है। रेलवे के फैसले से हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चेन पुलिंग के चलते बीस मिनट तक मुख्य लाइन पर खड़ी रही। एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर घने कोहरे के चलते नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली से अल्लीपुर द्वार जाने वाली महानंदा, आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी और पुरानी दिल्ली से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। वहीं पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन लगभग 20 मिनट मुख्य लाइन पर खड़ी रही। अचानक एक्सप्रेस रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ब्यूरो