फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बंद हुए स्कूल दोबारा चलते मिले तो होगी एफआईआर

बंद हुए स्कूल दोबारा चलते मिले तो होगी एफआईआर

Fri, 13 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बंद हुए स्कूल दोबारा चलते मिले तो होगी एफआईआर
बंद हुए स्कूल दोबारा चलते मिले तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

- बीएसए ने बंद स्कूलाें की जांच को सभी एबीएसए को दिए निर्देश
- शासन के आदेश पर बिना मान्यता प्राप्त 235 स्कूल हो चुके हैं बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में शासन के आदेश पर बंद हुए स्कूल यदि दोबारा चलते मिले तो अब एफआईआर होगी। ऐसे स्कूलों की जांच के लिए बीएसए ने शुक्रवार निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में अब तक बिना मान्यता प्राप्त 235 स्कूल बंद हो चुके हैं।

इस बार शासन ने बीएसए को आदेश दिया था कि जिले में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराया जाए। इस आदेश से बीएसए ने सभी एबीएसए को निर्देश जारी कर ऐसे स्कूलों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। शुरूआत में तो एबीएसए ने इस कार्य में शिथिलता बरती। मगर, जब निर्धारित समय में स्कूल बंद नहीं हुए तो शासन की सख्ती को देखते हुए वह हरकत में आए थे। इसका नतीजा यह रहा कि जिले में बिना मान्यता चल रहे 235 स्कूलों को बंद कराकर उसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशक और शासन को भेज दी थी। अब फिर बीएसए को शिकायत मिल रही हैं कि जो स्कूल बंद कराए गए थे। उनसे अधिकतर ने दोबारा खोल लिए हैं। इस पर बीएसए ने सख्ती बरतते हुए सभी एबीएसए को आदेश जारी किया है कि जो भी बंद कराए गए स्कूल दोबारा खुले हैं उसकी जांच कर रिपोर्ट बनाकर उन्हें दें। ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने शासन के आदेश पर बंद हुए स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि एक भी स्कूल मान्यता लिए बगैर नहीं चलने दिया जाएगा। यदि आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल खुला मिला तो जारी आदेश के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed