{"_id":"59b6bb184f1c1bf27f8b60f9","slug":"15051476941-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानगढ़ स्कूल प्रधान अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानगढ़ स्कूल प्रधान अध्यापक निलंबित
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगढ़ स्कूल के प्रधान अध्यापक निलंबित
- बीएसए ने एबीएसए की जांच रिपोर्ट के बाद किए निलंबन के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
विभागीय नियमों का पालन न करने, बिना पूर्व सूचना दिए स्कूल न आना और आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में ब्लॉक दानपुर क्षेत्र के गांव दानगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने पर एबीएसए की जांच रिपोर्ट के बाद की है।
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि गांव दानगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधान अध्यापक राजेश प्रताप सिंह की लगातार शिकायत मिल रही थी कि वह अध्यापक सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण करता है। बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहता है। राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं किया। विभाग के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराता और विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करता है। इन आरोपों की क्षेत्र के एबीएसए से जांच करवाई और जांच रिपोर्ट में आरोप सही साबित होने पर उन्होंने प्रधान अध्यापक राजेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि आगामी बहाली आदेश तक राजेश प्रताप को प्राथमिक विद्यालय नगला बजुरिया में संबद्ध कर दिया गया है।