फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जीवन भर की समाज सेवा, अब देह दान का संकल्प

जीवन भर की समाज सेवा, अब देह दान का संकल्प

Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जीवन भर की समाज सेवा, अब देह दान का संकल्प
जीवन भर की समाज सेवा, अब देह दान का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए रखने वाले महेश प्रसाद शर्मा प्रभाकर ने देहदान का संकल्प लिया है। जीवन भर समाजसेवा करते हुए शिक्षक के पद से रिटायर हुए शर्मा ने अपने सेवा काल के दौरान गरीब और निराश्रितों को लगातार शिक्षित किया। जीवन के अंतिम पड़ाव पर आ चुके 85 वर्षीय महेश चंद शर्मा प्रभाकर का शरीर लोगों को जीवन दान देने वाले चिकित्सकों को तैयार करने में मदद करेगा। बीते दिनों प्रभाकर ने मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सालय महाविद्यालय के अनुसंधान एवं शिक्षण के लिए शपथ पत्र देकर मरने के बाद देह दान करने का संकल्प लिया है। वर्ष 1966 में जहांगीराबाद के जनता इंटर कालेज में नौकरी की शुरुआत करने वाले प्रभाकर इसी कालेज में 1986 में प्रिंसिपल बने और 1993 में इसी पद से रिटायर हो गए थे।

परशुराम सेवा समिति करेगी सम्मानित : देह दान का संकल्प लेने के बाद परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष कौशिक और अजय कौशिक ने प्रभाकर को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने उनकी इस अच्छी सोच का स्वागत करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को देह दान या नेत्र दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed