फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 to 24 hours to get on the power.

15 तक सभी ब्लॉकों पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 08 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 08 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
15 to 24 hours to get on the power.
सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा अंतिम चरण के मतदान को देखते हुए चार ब्लॉक क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तक निर्बाध आपूर्ति के निर्देश लखनऊ कंट्रोल रूम से जारी किए गए हैं।


ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होना है। अंतिम चरण में जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई और दानपुर में वोटिंग की जानी है।


चारों ब्लॉक क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर 12 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं।


इसके अलावा मतगणना और स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर 15 दिसंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

 

हरदुआगंज से मिलेगी बिजली मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
बुलंदशहर। हरदुआगंज पावर हाउस में 660 मेगावाट क्षमता की एक नई यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इस यूनिट से बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के तमाम जनपदों को ऊर्जा मिल सकेगी।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 दिसंबर को इस यूनिट का शिलान्यास करेंगे। एक्सईएन बंशीलाल ने बताया कि  यूनिट का निर्माण आगामी तीन वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




यूनिट शुरू होने से बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर समेत वेस्ट यूपी को ऊर्जा मिल सकेगी।

पालिका सोडियम की जगह लगवाएगा सोलर लाइट
बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्रों में सोडियम या एलईडी नहीं लगेंगी। इसके बदले सोलर लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है।



बता दें कि सोलर लाइट का फार्मूला कई निकायों में फ्लाप साबित हो चुका है। इसके बावजूद सोलर लाइट का फार्मूला दोहराया जा रहा है। 

एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह ने बताया कि  डीएम के आदेश पर निकायों को सोलर लाइट खरीदने का आदेश दिया है। अब निकाय क्षेत्रों में सोडियम लाइट नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed