फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं बनेगा एआरटीओ कार्यालय

ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं बनेगा एआरटीओ कार्यालय

Thu, 13 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं बनेगा एआरटीओ कार्यालय
ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं बनेगा एआरटीओ कार्यालय
विज्ञापन


नगर में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर में अब एआरटीओ कार्यालय बनने की संभावना कम हो गई है। बुलंदशहर प्राधिकरण जिस कीमत पर जमीन बेच रहा है, उतना बजट नहीं हैं। इसके चलते अब एआरटीओ ने शासन को पत्र लिखकर जमीन खरीदने के लिए बजट की मांग की है।

एआरटीओ दफ्तर को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने के लिए जमीन तलाशी गई थी। अफसरों ने जमीन का निरीक्षण कर पास भी कर दिया था। मगर, अब ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन महंगी होने के कारण बनाई गई योजना का निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एआरटीओ दफ्तर और ग्राउंड के लिए करीब छह एकड़ जमीन की जरूरत है। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन की कीमत छह करोड़ प्रति एकड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एआरटीओ कार्यालय के लिए यहां जमीन खरीदाना और निर्माण कराना बजट से बाहर है। इसके चलते अब शासन को पत्र लिखकर जमीन खरीदने के लिए बजट की मांग की गई है।


उधर, एआरटीओ (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह का इस बाबत कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन महंगी होने के कारण आफिस शिफ्ट नहीं किया जा सकता। जमीन खरीदने के लिए शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed