{"_id":"5be72df7bdec2269b7317304","slug":"141541877239-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के मकान से लाखों रुपये का माल चोरों ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के मकान से लाखों रुपये का माल चोरों ने उड़ाया
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी के मकान से लाखों रुपये का माल चोरी
खुर्जा। पहासू मार्ग पर मोहल्ला मुरारी नगर में चोरों ने फौजी के मकान में घुसकर करीब छह लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घटना के दौरान घर पर ताला बंद था। मायके से घर पहुंचने पर फौजी की पत्नी को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
मोहल्ला मुरारी नगर निवासी दीपक सेना मेें तैनात है। शुक्रवार को दीपक की पत्नी पूनम मकान में ताला लगाकर अपने मायके चली गईं। देर रात किसी समय चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल साफ कर दिया। शनिवार दोपहर जब पूनम घर पर वापस लौटीं तो ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।