{"_id":"5bf309d3bdec22694c3445a0","slug":"121542654419-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोठान एकादशी पर सड़कों पर देर रात रही बारातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोठान एकादशी पर सड़कों पर देर रात रही बारातें
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोत्थान एकादशी पर सड़कों पर बैंड-बाजा बारात
खुर्जा। देवोत्थान एकादशी पर सोमवार को देर शाम तक सड़कों पर बैंड-बाजे के साथ बारात के चलते जेवर अड्डा स्थित चौराहे पर जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
देवोत्थान एकादशी पर शादियों की शुरुआत होने से सोमवार सुबह से ही जाम लगा रहा। जिसके कारण बारात भी जाम में फंसी रहीं। वहीं जेवर अड्डा चौराहे पर जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। इसके अलावा जंक्शन रोड तहसील रोड पर जाम लग गया। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महज 500 मीटर की दूरी तय करने में राहगीरों को आधा घंटे से अधिक का समय लग गया। सोमवार को लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी भी जुटे रहे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।