फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 players selected for badminton, basketball competition

Bulandshahar News: बैडमिंटन, बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
12 players selected for badminton, basketball competition
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में खेलते प्रतिभागी ​​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
बुगरासी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें नौ जनपदों से 110 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें 12 खिलाड़ियों ने मंडल स्तर के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। प्रतिभागियों के बीच बैडमिंटन व बास्केटबॉल के मैच हुए। इसमें बुलंदशहर के खिलाड़ियों की धूम रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीयूष कुमार रॉय ने बताया कि बैडमिंटन में बालिका वर्ग अंडर-14 में डिंपल, अंडर-17 में नैनिशा दयाल, अंडर-19 में दिव्या बिष्ट का चयन किया गया। वहीं, बैडमिंटन बालक वर्ग अंडर-14 में हर्ष, अंडर-17 में अमनोचन्ग, अंडर-19 में विकास गौतम का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

बास्केट बॉल बालिका वर्ग में अंडर-14 में आकाश, अंडर-17 में दीपांशी, अंडर-19 में क्रिष्टि तथा बालक वर्ग में अंडर-14 में दीपक सिंह, अंडर-17 में विजय व देवांश तथा अंडर-19 में क्रिश का चयन हुआ। सभी चयनित 12 प्रतिभागियों में से नौ जवाहर नवोदय बुकलाना के हैं जबकि एक-एक प्रतिभागी मेरठ, बागपत व गाजियाबाद से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलों में नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के आगरा बी संकुल के मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, हरदोई, मेरठ, बागपत एवं संभल के बैडमिंटन व बास्केटबॉल के 110 प्रतिभागियों ने धूम मचाई। विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर की बास्केटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अनुरक्षकों के साथ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उधम सिंह नगर व उन्नाव के लिए पांच अगस्त को प्रस्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed