{"_id":"587fb0584f1c1b3403f00ce6","slug":"12-observers-will-monitor-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 आब्जर्वर की निगरानी में होगा विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 आब्जर्वर की निगरानी में होगा विधानसभा चुनाव
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में विधानसभा चुनाव-2017 की कमान आब्जर्वर संभालेंगे। जनपद में आयोग की ओर से दो विशेष आब्जर्वर समेत दस क्षेत्रीय आब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। दो आब्जर्वर बुलंदशहर पहुंच चुके हैं, बाकी आब्जर्वर के 23 जनवरी तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
जनपद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आब्जर्वरों की तैनाती की गई है। विधानसभा सीट सदर, सिकंदराबाद अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना और खुर्जा में एक-एक आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। विधानसभावार एक-एक पर्यवेक्षक चुनाव की एक-एक गतिविधि पर नजर रखेंगे। पर्यवेक्षक चुनाव की तैयारी और आचार संहिता को लेकर प्रशासनिक अफसर और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
आब्जर्वर अतिसंवेदनशील, वर्नेबुल और क्रिटिकल क्षेत्र, बूथ और केंद्र आदि बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। आब्जर्वर मतदाता जागरुकता के प्रयास की भी समीक्षा करेंगे। बाद में वे तमाम रिपोर्ट आयोग को भेज देंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया निर्वाचन आयोग से पर्यवेक्षकों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग ने जिले में भेज दिए हैं, बाकी आब्जर्वर 23 जनवरी तक बुलंदशहर पहुंच जाएंगे। लाईजनिंग अफसर और आब्जर्वर के साथ एक-एक स्टेनों की तैनाती भी की जाएगी।
द्वितीय-तृतीय मतदानकर्मी बनाने पर महिला प्राध्यापकों में रोष
विधानसभा चुनाव में द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मी के रूप में ड्यूटी लगाने पर महाविद्यालयों की प्राध्यापिकाओं में रोष है। वे डीएम को पत्र भेजकर अपनी ड्यूटी बदलने की मांग करेंगी। डीएवी कॉलेज की महिला प्राध्यापिका डॉ. अंजू दूबे, डॉ. अर्चना, डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. स्मृति गर्ग और डॉ. अंजू गर्ग आदि ने बताया कि उनकी विधानसभा चुनाव में द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मी के रूप में ड्यूटी लगाई है।
ऐसा कर प्रशासन ने उनके पद और गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वह जिला स्तर के प्रशासनिक अफसरों से अधिक वेतनमान प्राप्त करती हैं। उनका कहना है कि अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी उनसे ऊपर के अधिकारियों के रूप में लगाई है। वह डीएम को पत्र भेजकर अपनी ड्यूटी बदलवाने की मांग करेंगी।
बिजली कर्मी-अफसरों की नहीं लगेगी ड्यूटी
विधानसभा चुनाव में बिजली कर्मी और अफसरों को चुनावी ड्यूटी से छूट मिलेगी। ऊर्जा सचिव ने इस बाबत सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) को आदेश जारी कर चुनावी ड्यूटी नहीं लगाने के आदेश दिए हैं।
ऊर्जा सचिव विशाल चौहान ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आदेश जारी किए हैं कि चुनाव में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। ऊर्जा सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कर्मियों और अफसरों की जिम्मेदारी होती है।
यदि अफसर-कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई तो आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए बिजली कर्मी-अफसरों को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा सचिव की तरफ से आदेश मिल चुके हैं। बिजली कर्मियों और अफसरों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।