फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10-10 of the former military provided Rs 10 note deposits

पूर्व फौजी ने 10-10 के नोट के 10 हजार रुपये कराए जमा

Tue, 15 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
10-10 of the former military provided Rs 10 note deposits
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एक तरफ जहां लोग 100, 50, 20, 10 रुपये के नोट संभालकर घर में रख रहे हैं, तो वहीं घर में रखे 10 के नोट के 10 हजार रुपये लेकर एक पूर्व फौजी बैंक पहुंचा। पूर्व फौजी ने 10 रुपये की 10 गड्डियों को बैंक में जरूरतमंदों के लिए जमा कराया। पूर्व फौजी की मानवता की पहल का बैंक मैनेजर ने स्वागत किया।

500-1000 के नोट बंद होने के बाद 100, 50, 20, 10 रुपये की मांग में उछाल आ गया है। लोग छोटे नोटों को घर में संभालकर रख रहे हैं। इससे जरूरतमंदों को समय से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए  पूर्व फौजी ब्रजपाल सिंह ने अपने घर में रखे इन नोटों को बैंक में जमा करा दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक के बाहर कतार में लगे लोगों से अपील की, सिर्फ जरूरतमंद ही लाइन में लगे। जिन्हें जरूरत नहीं है, वह बाद में पैसा लें। बैंक प्रबंधक वेदराम सिंह ने पूर्व फौजी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को देश निर्माण में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed