Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth on motorcycle injured after being hit by a tractor; case registered

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, केस दर्ज

Thu, 26 Nov 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth on motorcycle injured after being hit by a tractor; case registered
दातागंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दिनेश की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर शाम करीब 7 बजे दिनेश का भतीजा रवि और रजनीश चंद्र बाइक से घर लौट रहे थे। कलौरा-सलेमपुर के बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गिर पड़े, ट्रैक्टर का पहिया रवि के पैर पर चढ़ गया। उसके सिर, पैर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। चालक भाग गया। घायल को पहले दातागंज अस्पताल ले जाया गया, फिर बरेली रेफर किया गया। उसका वहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed