{"_id":"619e8b2b5110094dc6060a82","slug":"youth-going-to-distribute-sister-s-wedding-cards-dies-in-accident-badaun-news-bly4672018111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग स्थित गांव बांस बरोलिया के पास बुधवार दोपहर बाद अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सहसवान के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय फुरकान अली युवक को रौंद दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
फुरकान अली अपनी बहन की शादी का कार्ड देने वजीरगंज में अपनी बड़ी बहन के घर जा रहा था। तभी वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर गांव बांस बरौलिया के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे फुरकान अली गंभीर रुप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बिल्सी और बदायूं के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस शव को लेकर सीएचसी आ गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को बुला लिया।