{"_id":"6a4162fa6b1b0ac8b10d5843","slug":"youth-dies-companion-injured-in-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-bdn1010-167219-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
घायल टेंपो चालक शाहरुख। संवाद
- फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गिल्टैया के पास सोमवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी को मामूली चोटें आईं। वहीं दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला।
पुलिस के अनुसार, कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथुलिया निवासी भंवरपाल (35) अपने गांव निवासी मित्र शरद यादव (34) के साथ सोमवार रात म्याऊं से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे गिल्टैया गांव के पास एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। भंवरपाल के गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच दूसरी बाइक सवार निकल भागा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को म्याऊं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायल भंवरपाल को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। साथी शरद यादव को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भंवर सिंह ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बाइक सवार भंवरपाल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट लगाए होते तो सिर में गंभीर चोट से बचाव संभव हो जाता। मृतक के पिता गुलफाम का कहना था कि दो बाइकों में टक्कर के बाद दूसरे बाइक सवार को कम चोट आई थी और वह मौका पाकर चला गया।
ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल
- बेहटा गुंसाई-गुधनी मार्ग पर हुआ हादसा
- प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई-गुधनी मार्ग पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस ने घायल को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
गांव बेहटा गुंसाई निवासी शाहरुख खान पुत्र यूनिस टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की शाम वह अपने टेंपो से रिश्तेदारी में गांव सिरासौल जा रहा था। जैसे ही वह बेहटा गुंसाई और गुधनी के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसके टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चालक शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल टेंपो चालक शाहरुख। संवाद- फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।