{"_id":"6af344c7164e9ba6c908e341","slug":"young-woman-dies-of-fever-10-days-before-her-wedding-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शादी से 10 दिन पहले युवती की बुखार से मौत, मृतका के भतीजे समेत पांच बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शादी से 10 दिन पहले युवती की बुखार से मौत, मृतका के भतीजे समेत पांच बीमार
Tue, 10 Nov 2026 09:55 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
शोभा का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
बदायूं में बुखार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। शादी से दस दिन पहले गांव परसिया में 22 वर्षीय शोभा सिंह की बुखार से मौत हो गई। चार दिन से बुखार पीड़ित युवती का पहले चंदौसी और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। 17 नवंबर को युवती की लगन जानी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बुखार से पांच अन्य लोग ग्रसित हैं।
गांव निवासी भूराज सिंह की बेटी शोभा सिंह को चार दिन पहले तेज बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चंदौसी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। मृतका के भाई सनी उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू बताया था। सोमवार रात शोभा की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
21 नवंबर को आनी थी बरात
परिजनों के अनुसार शोभा की बरात 21 नवंबर को आनी थी। लगन लेकर जाने की पूरी तैयारी थी। शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बांटे जा चुके थे। कपड़े और उपहार भी खरीदे जा चुके थे। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, गांव में मृतक शोभा का भतीजा शौर्य प्रताप सिंह, मुनेश पाल सिंह, कलावती देवी, मोना देवी, कल्लो देवी बुखार से पीड़ित हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इधर, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दिखवाया जाएगा कि युवती की मौत की वजह क्या है। साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।