Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman died after falling from bike in budaun

बदायूं: भाई दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, सड़क पर अचानक गाय आने से हुआ हादसा

Tue, 10 Nov 2026 04:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में भाई दूज पर मायके में भाई को तिलक करने के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
woman died after falling from bike in budaun
हीराकली का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। रास्ते में अचानक गाय सामने आ जाने पर बाइक चला रहे बेटे ने ब्रेक लगाया तो महिला बाइक से सड़क पर गिर गई थीं। भाई दूज से पहले महिला की मौत से मायके व ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। महिला के छह बच्चे हैं। 

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी हीराकली (45 उम्र) अपने पुत्र अजय के साथ मंगलवार को करीब 11 बजे भाई दूज मनाने मायके गभियाई नगला जा रही थीं। रास्ते में ककोड़ा के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के लिए बाइक चला रहे अजय ने ब्रेक लगाया तो हीराकली बाइक से सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं 
हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहन के मायके पहुंचने का इंतजार कर रहे भाई व अन्य परिजनों को जब हीराकली की मौत की खबर मिली तो उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। त्योहार के दिन हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पुत्र अजय ने बताया कि अचानक सड़क पर गाय आने पर ब्रेक लगाया तो सड़क पर गिरने पर मां के सिर में गंभीर चोट में आई थी। मां को तत्काल अस्पताल ले गए थे। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed