{"_id":"6a2800f2a6c85bcf9a0d2626","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-barbed-wire-in-a-field-in-budaun-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में लगे कंटीले तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में लगे कंटीले तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 09 Jun 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:33 PM IST
सार
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने खेत पर रोपाई करने गया था। उसका शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
राजीव का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में खेत की रोपाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक रविवार रात को खेत की रोपाई करने घर से गया था। सोमवार सुबह तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों को उसका शव खेत में ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव दम्मीनगर के रहने वाले 28 वर्षीय राजीव अपने खेत पर मक्का की रोपाई के काम से गए थे। रात भर घर नहीं लौटकर आए। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में खेतों पर पहुंचे। इस दौरान राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि कंटीले तारों में विद्युत करंट आने के कारण राजीव उसकी चपेट में आ गए थे। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण खेत पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजीव के एक छोटा बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।