{"_id":"57f7a3fb4f1c1b6a5326f57f","slug":"youth-died-in-bees-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में युवक की मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में निराई करके थके दिव्यांग युवक को पीपल की छांव उस वक्त जानलेवा बन गई जब उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। वह भाग भी नहीं पाया। मधुमक्खियों के काटने से बेचैन युवक को लेकर घरवाले निजी डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान ही देर शाम उसकी मौत हो गई।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत का है। दिव्यांग कमलेश कुमार (21) पुत्र स्व. होरी लाल दो दिन पहले खेत पर फसल की निराई को पहुंचा। दोपहर में थक जाने के बाद वह पास में पीपल के पेड़ के नीचे लेट गया। उसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड उसके ऊपर टूट पड़ा। वह चीखता रहा लेकिन बचाव में भाग नहीं पाया। चीख-पुुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूलों में आग जला कर मधुमक्खियों को भगाया।
बेहोशी की हालत में उसे लेकर ग्रामीण और घरवाले निजी चिकित्सक के पास भी गए। अगले दिन तक उसका इलाज भी चला लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान ही बृहस्पतिवार शाम को कमलेश की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई बॉबी ने बताया कि उसके पास जमीन-जायदाद नहीं है। कमलेश दिव्यांग होने के बाद भी मेहनत-मजदूरी करके ही परिवार के सदस्यों की आजीविका में मदद करता था।