{"_id":"6aca94a924c7faf1510b1f6f","slug":"protest-at-ssp-office-over-failure-to-arrest-suspended-constable-security-personnel-shut-the-gates-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175098-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निलंबित सिपाही की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा कर्मियों ने बंद किए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निलंबित सिपाही की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा कर्मियों ने बंद किए गेट
Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मना करने के बाद युवती के मौत के मामले में भागे चल रहे हरदोई में तैनात निलंबित सिपाही जीशान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शनिवार को युवती के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय के दोनों गेट बंद कर दिए।
इस पर बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ परिजनों ने गेट पर धरना दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया। कुछ देर बाद परिजन अंदर गए। एसपी ग्रामीण से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजन ने कहा कि घटना के 15 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
युवती के परिजनों के साथ शनिवार को एसएसपी कार्यालय बजरंग दल के पदाधिकारी भी पहुंचे। नारेबाजी करने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने एसएसपी कार्यालय के दोनों गेटों को बंद कर दिया। इसके बाद परिवार और संगठन के पदाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। सुरक्षा के लिहाज वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद परिजनों ने एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया को ज्ञापन देकर आरोपी सिपाही जीशान की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। सिपाही जीशान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की भी कार्रवाई की गई। टीमें जल्द उसकी गिरफ्तारी करेगी।