{"_id":"6aca946002938bca7e08aeb4","slug":"shots-fired-after-threats-in-sirasaul-patti-sitaram-accused-fled-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175115-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिरासौल पट्टी सीताराम में धमकी के बाद की फायरिंग, भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिरासौल पट्टी सीताराम में धमकी के बाद की फायरिंग, भागे आरोपी
Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम में शुक्रवार सुबह भैंसों को चारा डालने गए व्यक्ति पर तमंचे से गोली चला दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गए। इस मामले में व्यक्ति की पत्नी ने अपने देवर और नंदोई पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की पत्नी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उसके पति साजिद भूसे की बोरी लेकर घर के पास घेर में बंधी भैंसों को चारा डालने गए थे। आरोप है कि तभी देवर साहिद उर्फ भूरा और नंदोई वफादीन तमंचे लेकर वहां आ गए। आरोप है कि दोनों ने साजिद को जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग कर दी।
जमीन पर गिर जाने के कारण गोली उन्हें नहीं लगी। फायरिंग की आवाज और महिला के शोर मचाने पर पुत्रवधू शकीना समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग गए। महिला के मुताबिक, उसने आरोपियों को रोशनी में पहचान लिया था। वह गंभीर हालत में पति को पहले बिल्सी अस्पताल और फिर बदायूं ले गई, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद