{"_id":"6aca9449aa9226c1620e7494","slug":"two-smugglers-arrested-with-five-kilograms-of-opium-badaun-news-c-123-1-bdn1010-175100-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 11 Oct 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
अफीम तस्करी में पकड़े गए दोनों अभियुक्त। स्रोत पुलिस
अलापुर। बिहार के अफीम तस्करों के साथ मिलकर जिले के ढाबों पर अफीम बेचने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बिहार का शामिल है। थाना अलापुर पुलिस ने उनके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद की है, सीओ दातागंज के अनुसार, इसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 220 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
अलापुर थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम कुंदन नगला निवासी धर्मवीर यादव और बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ में अमित विश्वकर्मा ने बताया कि बिहार निवासी नवलेश यादव उसे अफीम देकर धर्मवीर यादव के पास भेजता था।
वहीं, धर्मवीर यादव ने बताया कि वह बिहार से अफीम मंगाकर सड़क किनारे स्थित ढाबों पर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को फुटकर में बेचता था।
धर्मवीर ने पूछताछ में यह भी बताया कि पहले उसका भी एक ढाबा था, जो सड़क निर्माण के दौरान टूट गया था। इसके बाद से वह अफीम मंगाकर बेचने लगा था।
पुलिस बरामद अफीम के स्रोत और कथित तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि अवैध गोरखधंधों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है, इसी बीच अफीम तस्कर पकड़े गए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद