फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth died and five people injured in road accident in budaun

Budaun News: पिकअप-ऑटो की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत, पांच लोग घायल

Thu, 17 Apr 2025 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 04:13 PM IST
सार

बदायूं में दातागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। दोपहर के वक्त आमगांव के पास पिकअप और ऑटो आमने-सामने से टकरा गए, जिससे एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
youth died and five people injured in road accident in budaun
घटनास्थल पर खड़ा पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज मार्ग पर आमगांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पिकअप वाहन और ऑटो की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसा होते ही ऑटो में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


राहगीरों ने पिकअप चालक को मौके पर दबोच लिया। हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो व पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed