फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth cornered and left bloodied on the road; report filed.

Budaun News: रास्ते में घेरकर युवक को किया लहूलुहान, रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth cornered and left bloodied on the road; report filed.
बिसौली। ग्राम देवता रोड पर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर छह हमलावरों ने एक युवक को लोहे की रॉड और लाठी-डंडाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने पहुंची मां और बहन के साथ भी अभद्रता की। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सराय मोहल्ला निवासी राजा पुत्र अमीर अहमद बुधवार शाम करीब सात बजे ग्राम देवता मंदिर की ओर जा रहा था। आरोप है कि पुराने विवाद के चलते मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। राजा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ हमले में वह जमीन पर गिर गए बावजूद इसके हमलावर उसे पीटते रहे।
विज्ञापन

राजा का सिर फट गया। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही राजा की मां सलमा बी और बहन मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्रता की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचने लगे। भीड़ जुटती देख हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमा बी घायल बेटे को लेकर थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल राजा को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की मां ने बताया कि छह महीने पहले भी घर में घुसकर उसे पीटा गया था। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं आरोपियों ने करीब पांच माह पहले फरवरी में घर में घुसकर मारपीट की थी। उस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज है।

आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई न होने से उनके हौसले बढ़ गए और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed