फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Court in Badaun sentenced guilty of molesting a teenager to four years

Budaun: किशोरी से छेड़छाड़ में युवक को चार साल की सजा, पांच हजार रुपये लगाया जुर्माना

Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

थाना दातागंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में नौ जुलाई, 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी नाबालिग पुत्री शाम को छह बजे के करीब शौच के लिए खेत में गई थी। तभी थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश पुत्र बलवंत कश्यप ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। शोर सुनकर लोगों ने लड़की को बचा लिया। 

विज्ञापन
Court in Badaun sentenced guilty of molesting a teenager to four years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में किशोरी से छेड़छाड़ के नौ साल पुराने मामले में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने एक युवक को दोषी करार देते हुए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोष सिद्ध युवक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


थाना दातागंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में नौ जुलाई, 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी नाबालिग पुत्री शाम को छह बजे के करीब शौच के लिए खेत में गई थी। तभी थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश पुत्र बलवंत कश्यप ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव की भीड़ ने मौके से ही मुकेश को पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में मुकेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुना। कोर्ट ने नामजद मुकेश को नाबालिग से छेड़छाड़ के जुर्म में दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed