फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 03 Mar 2024 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के 29 वर्षीय युवक की कासगंज में शाहवर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बाइक लेकर अपनी बहन के घर गंजडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव मऊ गया था। उधर से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। उसके शव का बदायूं में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड़ निवासी भूरे पुत्र रेवाराम खेतीबाड़ी करता था। परिवार वालों के मुताबिक- भूरे पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। वह शुक्रवार को बाइक लेकर अपनी बहन के घर गंजडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव मऊ गया था। वहां से शाम के समय घर लौट रहा था। शाहवर के नजदीक किसी वाहन ने उसकी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जबतक परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब तक पुलिस युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा चुकी थी।
विज्ञापन

परिवार वाले देर रात भूरे को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को बदायूं ले आए और मुजरिया पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed