Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman dies of fever 10 days before her wedding

बदायूं: शादी से 10 दिन पहले युवती की बुखार से मौत, मृतका के भतीजे समेत पांच बीमार

Tue, 10 Nov 2026 09:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies of fever 10 days before her wedding
शोभा का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
बदायूं में बुखार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। शादी से दस दिन पहले गांव परसिया में 22 वर्षीय शोभा सिंह की बुखार से मौत हो गई। चार दिन से बुखार पीड़ित युवती का पहले चंदौसी और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। 17 नवंबर को युवती की लगन जानी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बुखार से पांच अन्य लोग ग्रसित हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी भूराज सिंह की बेटी शोभा सिंह को चार दिन पहले तेज बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चंदौसी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। मृतका के भाई सनी उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू बताया था। सोमवार रात शोभा की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


21 नवंबर को आनी थी बरात 
परिजनों के अनुसार शोभा की बरात 21 नवंबर को आनी थी। लगन लेकर जाने की पूरी तैयारी थी। शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बांटे जा चुके थे। कपड़े और उपहार भी खरीदे जा चुके थे। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, गांव में मृतक शोभा का भतीजा शौर्य प्रताप सिंह, मुनेश पाल सिंह, कलावती देवी, मोना देवी, कल्लो देवी बुखार से पीड़ित हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दिखवाया जाएगा कि युवती की मौत की वजह क्या है। साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed