फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman both hands severed Imposed on rape charges

महिला ने दोनों हाथ कटे युवक पर लगाया रेप का आरोप

Wed, 26 Aug 2015 12:44 AM IST
(दातागंज)बदायूं
(दातागंज)बदायूं Updated Wed, 26 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव में रेप के आरोप को एक महिला द्वारा हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले उसने गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग और उसके दामाद पर रेप का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। पंचायत में फैसला होने के बाद 40 हजार रुपये ले लिए। बाकी के 10 हजार रुपये न मिलने पर अब इस महिला ने उसी बुजुर्ग के एक विकलांग बेटे और एक अन्य पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जब गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो महिला ने सबकुछ बता दिया। कहा कि पंचायत में हुए फैसले का रुपये नहीं मिलने पर अब उसने यह कदम उठाया है। महिला के इस कृत्य से गांव के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बंगाल की महिला ने 24 जुलाई 15 को गांव के ही वृद्ध रामस्वरूप और उसके दामाद पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में पाया था कि यह मामला झूठा है, इसलिए तब रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बाद में इस महिला ने कोर्ट के जरिए दोनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। ससुर के साथ दामाद को इस मामले में फंसा देने को लेकर गांव के लोगों को भी एतराज हुआ। सो उन्होंने महिला से फैसले करने को कहा। गांव वालों की पंचायत में महिला ने एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन रामस्वरूप की माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह एक हजार रुपये भी दे पाता। तब गांव के लोगों ने 50 हजार रुपये में समझौता करा दिया। गांव वालों ने खुद ही चंदा करके 40 हजार रुपये इस महिला को दिए । बाकी 10 हजार रुपये बाद में देने की बात तय हुई। महिला ने समझौता होने की बात कोर्ट को भी लिखित रूप से दे दी। जब बाकी के 10 हजार रुपये नहीं मिले, तो अब महिला ने रामस्वरूप के बेटे के साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस गांव पहुंची। जांच की तो पता चला कि रुपये नहीं मिलने के कारण महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस वालों ने गांव वालों से कहा कि बाकी रुपये दे दो। गांव वालों ने जब पुलिस को हकीकत सुनाई तो वह भी चौंक गई। कहा कि रामस्वरूप के जिस बेटे को आरोपी बनाया है, उसके तो दोनों हाथ ही नहीं है। बचपन में मशीन से कट गए थे। महिला के इस कृत्य से अब गांव के लोगों में भी आक्रोश है। खैर, पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव वालों पर भी नजर रखे है। पुलिस को भी इस बात का अंदेशा है कि गांव वालों कहीं महिला के साथ कोई घटना घटित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed