फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man was injured by stabbing due to old dispute

Budaun News: पुराने विवाद के चलते युवक को चाकू मारकर किया घायल

Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man was injured by stabbing due to old dispute
पांच महीने पहले दोनों पक्षों में हो चुका था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के मुहल्ला खंडसारी में घर के सामने से गुजर रहे युवकों को टोकने पर हमलावरों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला खंडसारी में मोहम्मद मियां के घर के सामने से मुहल्ले के ही रहने वाले हैदर, उसका भाई अली और दोस्त सज्जाद गुजर रहे थे। मोहम्मद मियां ने हैदर को किसी बात पर टोका तो हैदर, उसका भाई और साथी हमलावर हो गए। उन्होंने मोहम्मद मियां की पिटाई करते हुए चाकू मार दिया। चाकू लगते ही मोहम्मद मियां घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रात भर उनकी तलाश की गई। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब पांच माह पहले विवाद हो गया था। इसी के चलते युवक को चाकू मारा गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed