फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man returning from Delhi robbed after being fed a biscuit laced with a sedative.

Budaun News: दिल्ली से लौट रहे युवक को बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Mon, 06 Jul 2026 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from Delhi robbed after being fed a biscuit laced with a sedative.
बिल्सी सीएचसी में भर्ती जहरखुरानी का शिकार हुआ बंटी। संवाद
बिल्सी। दिल्ली से अपने घर लौट रहा एक युवक रविवार सुबह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। शातिरों ने उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान निकाल ले गए। अचेत अवस्था में मिले युवक को थाना मुजरिया पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अगोल निवासी ताराचंद का बेटा बंटी दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करता है। परिजनों के अनुसार, वह काम खत्म कर रोडवेज बस से अपने घर लौट रहा था। बंटी ने होश में आने पर बताया कि यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान उसने खाने के लिए उसे बिस्किट दिया, जिसे खाते ही उसे तेज नशा महसूस हुआ और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बेहोशी की हालत में बस स्टाफ व सहयात्रियों ने उसे मुजरिया चौराहे पर उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे बिल्सी सीएचसी भेजा। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने देखा कि उसकी जेब कई स्थानों से कटी हुई थी। जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस के रूट और मुजरिया चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जहरखुरानी गिरोह का सुराग लगाया जा सके। सीएचसी पर तैनात डॉ. प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक का उपचार किया जा रहा है।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed