फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man loses his arm after being hit bike by speeding car in Budaun

बदायूं: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक का हाथ धड़ से हुआ अलग, बहन भी गंभीर घायल

Sun, 06 Sep 2026 04:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का हाथ धड़ से अलग हो गया। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
young man loses his arm after being hit bike by speeding car in Budaun
क्षतिग्रस्त बाइक और घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सखानू पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठी उसकी बहन कई मीटर दूर जा गिरी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा 
अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़हाना निवासी मुस्लिम रविवार सुबह अपनी बहन चांद तारा के साथ बाइक से बदायूं जा रहे थे। दोनों सखानू पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मुस्लिम का एक हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठी चांद तारा उछलकर सड़क से दूर जा गिरी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत नाजुक 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई-बहन को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed