{"_id":"67f8025a67c4b72784047e30","slug":"young-man-dies-due-to-quack-treatment-uproar-badaun-news-c-123-1-bdn1008-137328-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
अमन कुरैशी का फाइल फोटो।
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में बृहस्पतिवार दोपहर एक झोलाछाप के इलाज से युवक की हालत बिगड़ गई। इस पर झोलाछाप ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे बदायूं ला रहे थे, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। इस मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने झोलाछाप को थाने लाकर पूछताछ की है। वहीं, झोलाछाप का सहयोगी क्षेत्र से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैदपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी पप्पू कुरैशी के बेटे अमन कुरैशी (18) को उल्टी व दस्त हो गए थे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर को उसे सैदपुर के ही एक झोलाछाप की दुकान में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत और बिगड़ गई। वह बदहवास होकर अचेत हो गया। झोलाछाप ने युवक की बिगड़ी हालत को देख परिजनों से उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। परिजन युवक को बदायूं लेकर आ रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन युवक का शव वापस झोलाछाप की दुकान पर लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने झोलाछाप व उसके सहयोगी पर गलत इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस झोलाछाप को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन उसका सहयोगी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों की ओर से देर शाम तक झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। उसके बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का इलाज करने वाले झोलाछाप से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।