{"_id":"69e1f84ef6faa2b74d0aa2d8","slug":"young-man-died-tragically-after-being-hit-by-a-high-tension-line-in-badaun-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
Fri, 17 Apr 2026 02:37 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:37 PM IST
सार
धिमरपुरा में शुक्रवार को 32 वर्षीय अरविंद की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से मौत हो गई। वह बिजली लाइन ठीक कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धिमरपुरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरविंद (32) पुत्र रछपाल यादव बिजली लाइन ठीक करने का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह किसी तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए लाइन पर चढ़ा था, तभी अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और लाइन बंद कराए इस तरह काम कराना बेहद खतरनाक है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। अरविंद अपने परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था, उसकी असमय मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।