फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died due to electric shock while repairing a motor in budaun

Budaun News: घर में सबमर्सिबल की मोटर ठीक करते समय लगा करंट, युवक की मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 04:19 PM IST
सार

बिसौली कस्बे के मोहल्ला शीश महल में सोमवार दोपहर को युवक सबमर्सिबल की मोटर ठीक कर रहा था। उसी दौरान उसको करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock while repairing a motor in budaun
फिरोज सैफी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे के मोहल्ला शीश महल में सोमवार दोपहर करंट लगने से 25 वर्षीय युवक फिरोज सैफी की मौत हो गई। वह अपने घर में सबमर्सिबल की मोटर ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसको बिजली का करंट लग गया। परिवार वाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन


मोहल्ला शीश महल निवासी फिरोज सैफी पुत्र जैनउद्दीन सैदपुर कस्बे में इलेट्रॉनिक्स सामान की दुकान चलाता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक फिरोज सैफी पिछले पांच साल तक सऊदी अरब में रहा। एक साल पहले वह घर आया था। उसके बाद फिरोज ने सैदपुर कस्बे में अपनी दुकान खोल ली। तब से वह अपनी दुकान चला रहा था। 

विज्ञापन

घर में ही मोटर ठीक कर रहा था युवक 
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर में सबमर्सिबल की मोटर ठीक कर रहा था। उसी दौरा अचानक उसको बिजली का करंट लग गया, जिससे युवक बेहोश हो गया। परिवार वालों ने उसे जैसे-तैसे तार से अलग किया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

फिरोज सैफी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार वाले उसके शव को घर ले आए। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं, जबकि कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती है। दोपहर बाद तक युवक का शव घर पर रखा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed