फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died due to electric shock after touching an electric pole in budaun

Budaun News: खाना खाकर घर से निकला युवक, धोखे से बिजली खंभे पर रख दिया हाथ, करंट लगने से मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 03:49 PM IST
सार

बदायूं के गांव पापड़ हमजापुर में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक ने गलती से बिजली के खंभे पर हाथ कर रख दिया। बारिश के कारण खंभे में करंट आ रहा था, जिससे युवक की मौत हो गई।   

विज्ञापन
young man died due to electric shock after touching an electric pole in budaun
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर में सोमवार की देर शाम करंट लगने से 38 वर्षीय युवक अमन की मौत हो गई। वह देर शाम खाना खाकर घर के बाहर निकला था। उसके दरवाजे पर ही बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। अचानक धोखे में उसने खंभे पर ही हाथ रखा दिया, जिससे उसे बिजली का करंट लग गया। परिवारवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


ग्राम पापड़ हमजापुर निवासी अमन पुत्र शिवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर के दरवाजे पर बिजली का खंभा लगा है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश की वजह से खंभे में बिजली का करंट उतर आया। 

विज्ञापन

धोखे से खंभे पर रख दिया था हाथ 
सोमवार देर शाम अमन घर से खाना खाकर निकला था। उसे जानकारी नहीं थी कि बिजली के खंभे में करंट आ रहा है। वह अपने घर के दरवाजे पर जाकर खड़ा हो गया और धोखे में खंभे पर हाथ रख दिया, जिससे बिजली के करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक बेहोश होकर वहीं गिर गया। यह देखकर परिवार वाले बाहर निकल आए। 

उन्होंने डंडे के सहारे युवक को खंभे से अलग किया। उसके बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed